फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीस फुट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछेड़ी सड़क पर बुधवार रात हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मछेड़ी सड़क पर बुधवार रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मरून अली निवासी डूंगाडा तहसील बिलावर के रूप में हुई है।
हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। मरून अली ट्रैक्टर-ट्रॉली में निर्माण सामग्री भरकर मछेड़ी से सटे पहाड़ी इलाके की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फुट नीचे खाई में गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को घायल अवस्था में खाई से निकालकर बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने चालक को मृत लाया घोषित कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें