कठुआ। खरोट मोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बीती वीरवार की रात हुए इस हादसे के तुरंत बाद जीआरपी कठुआ की पुलिस टीम ने घायल को जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कुलभूषण कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी मेशा चक हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।