फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बुद्धि के पास मिनी बस की टक्कर से बच्ची समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-घायलों का जीएमसी कठुआ में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे बुद्धि क्षेत्र में मिनी बस की टक्कर से दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों व परिजनों ने जीएमसी कठुआ भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को एक मिनी बस चालक बुद्धि गांव के पास दो राहगीरों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर इकठ्ठा हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। घायलों की पहचान पांच वर्षीय बच्ची रागनी पुत्री राकेश कुमार निवासी सौथल (बुद्धि) व 26 वर्षीय युवक मुनीश कुमार पुत्र तिलक राज निवासी बरनोटी के रूप में हुई है। घायल मनीश कुमार के अनुसार जिस मिनी बस ने उनको टक्कर मारी, वह उसका पंजीकरण नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें