फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एबीवीपी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Sun, 16 Nov 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राजकीय डिग्री कॉलेज इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिरसा मंडा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भगवान मुंडा के अद्वितीय स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक जागरण तथा जनजातीय चेतना के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इकाई के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में चेतना जगाने, शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने तथा राष्ट्र के लिए बलिदान देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एबीवीपी कार्यकर्ता एवं पीएचडी स्कॉलर विशाली गुलेरिया मौजूद रहीं। इस मौके पर जिला संयोजक कुलबीर, उपाध्यक्ष रोहिणी भगत, विजय सिंह, अंकैश कमल, सुहानी मेहता, हिमानी, शबाना फारूक, प्रियंका शर्मा सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें