पंजाब से तस्करी की गई शराब के साथ धरे गए दो आरोपी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद नयूज एंजेसी बसोहली अटल सेतु सडक मार्ग बंद होने के बाद रंजीत सागर झील से शराब की तस्करी के प्रयास को बिफल करते हुए बसोहली पुलिस ने 48 शराब की बोतलें के साथ तीन कुख्यात तस्कर को गिरफतार किया है। जिनकी पहचान अशोक कुमार पुत्र चरण दास वारड आठ बसोहली, राहुल कुमार, और रोहित कुमार पुत्र राम लाल निवासी वारड 9 बसोहली के रूप मे हुई है। पुलिस ने एकसाईज एकट 48ए और 50 (1) सेकशन के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। लाकडाऊन के बाद यहा अटल सेतु को बंद किया गया है, बही शराब की तस्करी के लिए झील का रासता अपनाया जा रहा है। झील की खुली बाउंडरी पर अंधेरा ढलने के बाद नजर रखना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है, बही इसका फायदा उठाते हुए तरसकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने मे जुट गए है। एसडीपीओ बसोहली पारूल भारद्वज की देखरेख और थाना प्रभारी बसोहली विकास डोगरा के नेतृत्व मे खुफिया सूंचना के बाद झील से चपपू समेत तरसकरो को गिरफ्तार किया, हालाकि तरसकरो ने झील के बीच भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको प्रयास को बिफल करते हुए उनहे पकडकर अपने कब्जे मे ले लिया।