कठुआ। नगरी चौकी के तहत ऐरवां इलाके में 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। स्थानीय लोगों ने युवक को ऐरवां के नजदीक उज्ज दरिया के नजदीक एक पेड़ से लटकता पाया। लोगों ने उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस फंदे से लटकते युवक को नीचे उतारकर उसे जीएमसी कठुआ लाया गया। जीएमसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र बालक राम निवासी ऐरवां नगरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद