राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट पर राजबाग के पास रविवार की सुबह भूसे से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
ट्रक चालक ने बताया कि वह भूसा लादकर पंजाब से जम्मू की तरफ जा रहा था। सुबह राजबाग के नजदीक वाहन में कोई खराबी आ गई, जिसके चलते वाहन डिवाइडर के ऊपर पलट गया। चालक ने बताया कि ट्रक में भूसा लदा था और उसके भारी फैलाव होने के चलते ट्रक की बाडी जमीन के साथ नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। वहीं हाईवे पर ट्रक के पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ। हालांकि कुछ समय बाद ट्रक को हटवा दिया गया जिससे यातायात सामान्य हो गया।