कठुआ। संदिग्ध अवस्था में तबीयत बिगड़ने के बाद बसोहली के वार्ड 2 निवासी एक तीन वर्षीय अबोध बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे बसोहली उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिए जाने कें बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। मगर जीएमसी कठुआ में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत लाया घोषित कर दिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद