फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो संदिग्ध दिखने के बाद चलाया तलाशी अभियान

Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव अमाला में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस और एसओजी की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार गांव में एक घर के निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूर मदन लाल ने निर्माण स्थल के दोपहर ढाई बजे दो संदिग्ध देखे। इसकी जानकारी उसने अपने साथ काम कर रहे अन्य साथियों को दी। इसके बाद गांव के लोगों ने राजबाग पुलिस को यह सूचना दी। पुलिस टीम और एसओजी ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और एसओजी ने इस इलाके के साथ लगते जंगलों को बारीकी से खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शाम करीब साढ़े पांच बजे तलाशी अभियान को समाप्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें