फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाशोत्सव पर होगा भव्य समागम

Sun, 31 Aug 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर जानकारी दी गई स
विज्ञापन
कठुआ। श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव पर शहर के मुखर्जी चौक स्थिति गुरुद्वारा सिंह सभा में भव्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ शुरू हो गया है। सोमवार को अखंड पाठ के भोग के साथ गुरुद्वारा साहिब में समागम को आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाई बलदेव सिंह बडाला वाले अपने मधुर कंठ से शबद कीर्तन संगत काे निहाल करेंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब के स्थानीय जत्था भी र्कीतन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में गुरू के अखूट लंगर परोसा जाएगा। उन्होंने जिला की सभी संगत को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें