फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोकनृत्यों में दिखी देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक

Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पीएम श्री मिडिल स्कूल ए में में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। जिला शिक्षा विभाग की ओर से शहर के पीएम श्री मिडिल स्कूल ए में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सात पीएम श्री स्कूलों ने हिस्सा लिया। विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर भारत के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए सूत्रधार ज्योति भड़वाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम-श्री मिडिल स्कूल ए कठुआ के प्रतिभागियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, पीएम-श्री मिडिल स्कूल चक देसा सिंह के प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोकनृत्य, पीएम-श्री हाई स्कूल जराई के प्रतिभागियों ने गुजराती गरबा, पीएम-श्री हाई स्कूल त्रिडवां के प्रतिभागियों ने मराठी लोकनृत्य, पीएम-श्री हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां के प्रतिभागियों ने असम का लोकनृत्य बिहू, पीएम-श्री हाई स्कूल चक हांडा के प्रतिभागियों ने पंजाबी लोकनृत्य और पीएम-श्री मिडिल स्कूल मंगलूर के प्रतिभागियों ने हिमाचली लोकनृत्य प्रस्तुत कर एक प्रांगण में देश के सात राज्यों की खूबसूरत झलक पेश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें