कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहताबपुर में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार रात हुई घटना के बाद परिजनों ने युवती को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद