फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी पर आज समस्याएं सुनेंगे डीसी

Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ(ब्यूरो)। जिला प्रशासन हर तरह से जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं जानने और उनके समाधान का हर प्रयास कर रहा है। ‘प्रयास’ कार्यक्रम के तहत जहां लोग फोन पर डीसी को अपनी समस्याएं सुनाते हैं, वहीं आज रविवार से डीसी ने नयी पहल शुरू की है। जिला प्रशासन आकाशवाणी कठुआ के माध्यम से रेडियो श्रोताओं से जुड़ने जा रहा है।रेडियो कठुआ की जानी पहचानी आवाज रमेश मरहठा के साथ रविवार शाम पांच से छह बजे तक डीसी जितेंद्र कुमार सिंह आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। डीसी रेडियो श्रोताओं से उनके इलाके की समस्याएं सुनेंगे और उसके हल के लिए प्रयास भी करेंगे। शाम पांच से छह बजे तक कॉलर आकाशवाणी कठुआ के लैंडलाइन नंबर 0192-2233161 पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें