फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से नहीं आया पानी, लोग पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप जिला के सुकराला गांव में आठ दिन से पेयजल सप्लाई ठप है, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नायब सरपंच सतीश शर्मा ने बताया के नवरात्र में ही विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति की गई थी। मगर उसके बाद आठ दिन में मात्र 10 मिनट के लिए एक दिन पानी आया था। इस कारण लोग प्राकृतिक स्रोत और सुकराला के बस स्टैंड पर लगाए गए हैंड पंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर प्रशासन और विभाग को कई बार अवगत करवाया है, मगर आजतक स्थिति जस के तस है। नायब सरपंच ने कहा कि सुकराला गांव में अगर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें