हीरानगर। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा मिल सके, इसके लिए सेना ने शनिवार को चकड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की कंप्यूटर लैब में तीन कंप्यूटर दिए। शनिवार को स्कूल में गुर्ज डिवीजन सेना की ओर से एक कार्यक्रम किया गया। इसमें स्कूल के स्टाफ के अलावा गांव के लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सैन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ सवाल जवाब भी किए। सेना में अपना अनुभव भी बच्चों से साझा किया। बच्चों को सेना में जाकर देश भक्ति करने का सुझाव भी दिया। स्कूल की कंप्यूटर लैब में तीन नए कंप्यूटर देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कंप्यूटर के अलावा एक प्रिंटर भी बच्चों के लिए दिया गया। पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ने इसके लिए सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो