फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिंगा अंब में अवैध खनन मामले में छह डंपर जब्त

Wed, 07 May 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल के डिंगा अंब क्षेत्र में भी अवैध खनन तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को पुलिस ने इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त 6 डंपरों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार लगातार इस इलाके से अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं। खनन माफिया तरनाह नाला और इससे जुड़ते छोटे नालों में धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। एसडीपीओ बॉर्डर और हीरानगर के थाना प्रभारी ने गश्त के दौरान इस क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त 6 डंपरों को जब्त कर खनन विभाग को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें