सीमावर्ती गांव पानसर में सीमा सुरक्षा बल की ओर से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और मुफ्त दवाइयां का लाभ लिया। जहां मौजूद अधिकारियों ने कहा सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ की ओर से लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं और जो लगातार जारी रहेंगे। जिन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है वहां पर इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में कई डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और इसके बाद उन्हें मुक्त दवाइयां भी वितरित की गई। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस शिविर के लिए बीएसएफ के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। करीब 50 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ लिया।