आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : kathua
गर्मी बढ़ने के साथ खेतों में तैयार हो चुकी गेहूं की फसल पर आग लगने का संकट गहराया
कठुआ। गर्मी बढ़ने के साथ खेतों में तैयार हो चुकी गेहूं की फसल पर आग लगने का संकट गहराने लगा है। बुधवार को नगरी के पृथीचक में गेहूं के खेत में अचानक आग भड़क गई। आग को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया, लेकिन तब तक 40 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी। प्रभावित किसान जसवंत सिहं ने बताया कि दोपहर बाद लगी आग की सूचना उन्हें स्थानीय लोगों की ओर दी गई। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आगे इतनी भड़क गई थी की उस पर काबू पाना असंभव लग रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों इसकी सूचना दमकल विभाग की दी गई। उन्होंने बताया कि जब तक ट्रैक्टर की मदद से जुताई कर आगे को आगे बढ़ने से रोक लिया था। इस बीच दमकल विभाग के कर्मी भी पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया की आज की आग की वारदात में मेरे अलावा पांच अन्य किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिसमें अनिल कुमार, प्रभू राम, सुरिंद्र कुमार, जरनैल सिंह और बनारसी दास है। जिनकी ज्यादातर गेहूं की आग की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि आग की घटना से उनकी पूरे सीजन की मेहनत थी, जो दोपहर के समय अचानक लगी आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसे रोक पाना असंभव था।