फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से 36 मवेशी मुक्त हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए दो गाड़ियों से 36 मवेशी मुक्त कराया और 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन की देखरेख में डिंगा अंब में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक टैंकर को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान टैंकर से 20 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान दो पशु तस्करों को भी पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जिनकी पहचान मुनव्वर हुसैन निवासी कांडला उत्तर प्रदेश, अब्दुल रशीद निवासी हरिया चक तहीसल मढीन के रूप में हुई है। वहीं, हीरानगर के एसएचओ अनिल शर्मा ने लौंडी मोड़ हाईवे पर नाके के दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसमें से 16 मवेशी बरामद किए गए। गाड़ी चालक मोहम्मद अनवर निवासी जिला राजौरी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों में इस्तेमाल किए गए वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने तीनों पशु तस्करों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें