एकात्मता दिवस पर भारत माता का जयघोष करते अभाविप कार्यकर्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
एबीवीपी ने किया भारत माता का जयघोष
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को एकात्मता दिवस मनाया। इस दौरान परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीदी चौक पर जमा होकर भारत माता का जयघोष किया, और लोगों को मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। परिषद के मयंक बगोत्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की परिषद काफी समय से मांग कर रहा था। दो वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने इसे हटाया गया। सरकार का यह एक ऐसा फैसला है जिससे प्रदेश में सक्रिय अलगाववाद की कमर टूटी है। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने से यहां विकास के द्वार खुलेंगे, और रोजगार के नए क्षेत्रों बनेंगे। यह युवाओं के लिए लाभकारी होगा और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। संवाद