राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ के पास रविवार को जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 22 मवेशियों को मुक्त कराया। थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने यहां नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक को रोका गया। नाका देखकर चालक नाके से पहले ही ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 22 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।