बिलावर। बिलावर उपजिला से पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने वाली बिलावर-कटली सड़क का हाल बड़ा खराब है। यह एक ऐसा रूट है जो बिलावर को मल्हार, देहरी गला, धार डुगनू, हौटार और अन्य कई गांवों को जोड़ता है। इसी वजह से इस रूट पर चलने वाले वाहनों की संख्या भी सबसे अधिक है। इस पहले 10 किलोमीटर का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार साल पहले करवाया गया था। उसके बाद विभाग ने आज तक इस सड़क की सुध नहीं ली। पहले 10 किलोमीटर तक बनाई गई सड़क बहुत तंग है, ऊपर से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इतने व्यस्त मार्ग पर कोई भी वाहन हादसे का शिकार हो सकता है। सूरत सिंह, दीपक वर्मा, मोहिंदर कुमार, पवन कुमार तनोतरा आदि ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ब्यूरो