बिलावर। ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते समय करंट लगने से एक लाइनमैन के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। यह हादसा बिलावर रूरल पंचायत के टगौंड में मंगलवार शाम चार बजे की है, जब छोरी लाल (50) निवासी टगौंडा ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।