बिलावर। भड़वाल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल 14 अप्रैल को उप जिला के भड्ड गांव में मनाई जाएगी। बिरादरी बिलावर के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया के मेल का आयोजन कुल देवी सती माता के मंदिर में किया जाएगा। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा में रहने वाले बिरादरी के सदस्य हिस्सा लेते हैं। 13 अप्रैल रात को कुलदेवी के मंदिर में जागरण होगा और 14 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बिरादरी सदस्यों से मेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेेने की अपील की है।