कठुआ। बसोहली में 15 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। रविवार देर शाम को युवक को बसोहली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जिले की हीरानगर तहसील के चड़वाल का निवासी था जो वहां एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।