फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 15 नए मामलों में साथ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा हुआ 340

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, शहर का वार्ड एक, गांव जंगलोट व हीरानगर का अमाला गांव हॉटस्पॉट बने
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के 15 नए मामले आने के साथ अब कुल मरीजों का आंकड़ा 340 हो गया है।
कठुआ शहर का वार्ड नंबर एक, कालीबड़ी, निकटवर्ती गांव जंगलोट और हीरानगर का अमाला गांव डेंगू के हॉटस्पॉट बने हुए हुए हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कठुआ शहर के वार्ड एक में 28 वर्षीय महिला, वार्ड तीन में 32 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 21 में 36 वर्षीय महिला, कालीबड़ी में 35 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय महिला, मानके तालाब में 42 वर्षीय महिला के साथ हटली मोड़ में 70 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगरी क्षेत्र के खरकड़ा में 50 वर्षीय व्यक्ति, नगरी कस्बे में 18 वर्षीय व 25 वर्षीय युवक, खोख्याल में 70 वर्षीय व्यक्ति, महानपुर में 23 वर्षीय युवक, हमीरपुर में 32 वर्षीय महिला, अमाला में 12 वर्षीय बालिका, चड़वाल में 48 वर्षीय व्यक्ति भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि डेंगू के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल इससे निपटने के लिए विभाग के प्रयास भी लगातार जारी हैं। अब तक पाए गए सभी 340 मरीजों में 248 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। लिहाजा मौजूदा समय में जिले में 88 डेंगू के एक्टिव केस मौजूद हैं। जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है। इनमें पांच को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है, जबकि एक अन्य का उपजिला अस्पताल बिलावर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें