फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से अंतर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुधवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग में 135 के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबलों में वैष्णवी ने पहला और देविका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 26 किलो भार वर्ग में दीक्षा ने पहला और शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 30 किलो भार वर्ग में पलक ने पहला और वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 34 किलो भार वर्ग में श्रुति शर्मा ने पहला और सप्रांजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 38 किलो की कैटेगरी में देवांशिका गुप्ता ने पहला और वंशिका राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कों के मुकाबलों में 25 किलो भार वर्ग में रूद्र प्रताप ने, 30 किलो भार वर्ग में आदित्य शर्मा ने, 35 किलो भार वर्ग में नमन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कों के मुकाबलों में दानिश नवदीप आयुष शिवांश भानु प्रताप ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में पलक चौधरी ने पहला और मानवी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें