फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट पुन्नू पंचायत में निर्विरोध चुने गए सभी पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन की मढ़ीन तहसील के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत कोटपुन्नू पंचायत के लोगों ने जाति-धर्म की राजनीति को दरकिनार कर पंचायत के सभी पंचों को निर्विरोध चुनकर एक उदाहरण पेश किया है। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों को एक दिसंबर को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। पंचायत की वार्ड एक से सात तक क्रमश: नरेश कुमार, निशा देवी, कालीदास, रामलाल, बिनाका देवी, केवल कृष्ण, रतनलाल निर्विरोध रूप से पंच चुने गए हैं। इस गांव के लोगों की सूझबूझ ने राजनीति में एक नया उदाहरण पेश किया है। उन्होंने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों को आइना दिखाया है। पंचायत के निवासी पूर्णचंद, शेर सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि स्थानीय लोग आने वाले चुनावों में भी इसी तरह से अपने निर्णय लेंगे और आपसी रंजिश और नफरत की राजनीति को नहीं चलने देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें