फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिलीं तीन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आईसीडीएस के जिला योजना अधिकारी का प्रभार संभाल रहे अतिरिक्त जिला उपायुक्त कठुआ घनश्याम सिंह ने शनिवार को विभिन्न आंगनबाड़ी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। स्टाफ की उपस्थिति और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण को जांचने पहुंचे एडीसी ने शिवानगर, पलगेत्र, मोहल्ला सेवा राम, प्रताप नगर, दुर्गा नगर, मानके तालाब और फिश पांड के आंगनबाड़ी सेंटर जांचे। ड्यूटी में लापरवाही पर तीन आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया गया है। एडीसी ने सीडीपीओ आईसीडीएस, कठुआ को पंद्रह दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं। निलंबित की गई सुपरवाइजर इस दौरान सीडीपीओ कठुआ कार्यालय में ही अटैच रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें