फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

Sat, 25 Oct 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। संसदीय चुनावाें में रिकॉर्ड मतदान के बाद विधानसभा चुनावों में भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं के अलावा हाईटेक इंतजाम भी बढ़ाए जाएंगे। कठुआ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 600 से अधिक मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली आदि की सुविधाएं तो होंगी ही इस मर्तबा वेबकास्टिंग के इंतजाम भी व्यापक स्तर पर रहेंगे।

जिला प्रशासन ने करीब सवा सौ मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा फरहाम करने का निर्णय लिया है जिसके लिए प्रारंभिक तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


संसदीय चुनावों में प्रयोग के तौर पर कठुआ जिले के दो दर्जन मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा दी गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान वेबकास्टिंग केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह जानकारी देते हुए इलेक्शन सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुनियादी सुविधाएं सभी केंद्रों पर दी जाएंगी लेकिन 120 या फिर इससे भी अधिक संख्या में मतदान केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इन सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

दरअसल वेबकास्टिंग एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से मतदान केंद्र के भीतर की प्रक्रिया की ताजा तस्वीराें को इंटरनेट के जरिए सीधे प्रसारण की तर्ज पर देखा जा सकता है।

मतदान केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन वेबकास्टिंग के जरिए तस्वीराें को सीधा इंटरनेट के माध्यम से प्रेषित करने की व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें