- डेंगू अलर्ट का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में बुधवार को डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं, इससे कुल मरीजों का आंकड़ा 428 तक पहुंच गया है। 337 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब जिले में 91 सक्रिय मरीज मौजूद हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए मामलों में कठुआ शहर से तीन केस मिले हैं, जिनमें 25 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला और 37 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव आया है। इसके अलावा जंगलोट मोड में 23 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय व्यक्ति, सैदपुर में 30 वर्षीय व्यक्ति, हीरानगर के वार्ड-दो में 60 वर्षीय व्यक्ति, छब्बेचक में 46 वर्षीय व्यक्ति, कल्याणपुर में 15 वर्षीय किशोर, लच्छीपुर में 58 वर्षीय व्यक्ति, छप्पड़ मोड़ हीरानगर में 14 वर्षीय किशोर और बिलावर के मालती में 28 वर्षीय महिला डेंगू ग्रस्त मिली है।
नए मरीजों के सामने आने के बाद विभाग की 14 अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें एंटी लारवा दवा का स्प्रे करने के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
107 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए
जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। मरीज को जांच व उपचार जैसी सुविधाएं विभाग द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। बुधवार को चलाया गया अभियान के दौरान 107 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ में भेजा गया है, ताकि अगर इनमें से कोई भी मरीज डेंगू पॉजिटिव हो तो उसे समय पर उपचार दिया जा सके।