फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त करवाए 12 मवेशी, चालक गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड में पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 12 मवेशियों को मुक्त करवाया जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने नाके पर अपनी टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 12 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस टीम में चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान दर्शन कुमार पुत्र चमन लाल निवासी टांडा दसूहा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें