फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशु तस्करी का प्रयास विफल, 12 पशु मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर सब डिवीजन के चडवाल क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान गन्ने की आड़ में ले जाए जा रहे 12 पशुओं को मुक्त कराकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट चडवाल के प्रभारी अंकेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नाका लगाए हुए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चंदवां गांव की ओर से आ रहे एक वाहन में गन्ने की आड़ में पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 12 पशु बरामद किए गए।। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें