कठुआ। कठुआ जिला जेल के दूसरे बैच में शामिल दस कैदियों ने सफलतापूर्वक सीबीएफएल परीक्षा पास कर ली है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के जरिए उर्दू में एडल्ट एजूकेशन प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर बेस्ड फंक्शनल लर्निंग तक्नीक में यह परीक्षा पास की गई है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेमनाथ ने जेल अधीक्षक मुश्ताक अहमद मल्ला की मौजूदगी में दिए।