फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir News : भारी बारिश के कारण थमी वैष्णो देवी यात्रा बहाल,श्रद्धालुओं में उत्साह

Sat, 20 Aug 2022 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Vaishno Devi Yatra : ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी बहकर रास्ते पर आ गया। इसके बाद एहतिहाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। हिमकोटि मार्ग पत्थर गिरने के कारण बंद है।
विज्ञापन
यात्रा बहाल... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूसलाधार बारिश के कारण रोक दी गई वैष्णो देवी बहाल कर दी गई है। यात्रियों को पहले कटरा में ही रोक दिया गया था। कल मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को वैष्णो देवी यात्रा शाम छह से 8 बजे तक बाण गंगा में ही रोकनी पड़ी। ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी बहकर रास्ते पर आ गया। इसके बाद एहतिहाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। दो घंटे बाद यात्रा बहाल कर दी गई। उधर, हिमकोटि मार्ग पत्थर गिरने के कारण रहा। पुराने मार्ग से ही श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा दिन भर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि कटड़ा में शुक्रवार को दोपहर तक बारिश नहीं हुई थी, लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए, दिन भर कटड़ा से सांझीछत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। दोपहर बाद बारिश हुई तो हिमकोटि मार्ग को भी बंद कर दिया गया। श्राइन बोर्ड ने शाम करीब 4 बजे हिमकोटि मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद सभी भक्तों को पुराने यात्रा मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। 

मपंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 21325 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शुक्रवार को शाम 7 बजे तक करीब 17000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें