फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : घाटी में बदलाव के साथ विकास की बयार, अब तक आ चुके 56 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Mon, 31 Oct 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित कुमार, जम्मू

सार

Jammu Kashmir :जम्मू कश्मीर पुनर्गठन के बाद बदले जम्मू कश्मीर में 28500 करोड़ रुपये की औद्योगिक विकास नीति का असर दिखने लगा है। अब तक प्रदेश में 56 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं और अगले साल इस आंकड़े को 70 हजार करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन के बाद बदले जम्मू कश्मीर में 28500 करोड़ रुपये की औद्योगिक विकास नीति का असर दिखने लगा है। अब तक प्रदेश में 56 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं और अगले साल इस आंकड़े को 70 हजार करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। दो साल में औद्योगिक विकास के लिए दुबई और खाड़ी देशों से कई करार हुए हैं। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में दस हजार करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों के निष्पादन की प्रक्रिया विभिन्न चरण में है। सिंगल विंडो प्रणाली से निवेशकों को सरल औपचारिकताओं के लिए आकर्षित किया गया है। एचएलएलएसी (एपेक्स स्तरीय भूमि आवंटन समिति) द्वारा 3300 से अधिक आवेदनों को 1879 आवेदकों के पक्ष में लेटर आफ इंटेंट (एलओआई) और 260 आवेदकों द्वारा निष्पादित लीज डीड के साध अनुमोदित किया गया है। 

2200 करोड़ की 37 डीपीआर तैयार
प्रदेश में 111 औद्योगिक संपदाओं में अब तक 9869 कनाल भूमि संभावित इकाई धारकों को आवंटित की जा चुकी है। सिडको और सिकॉप द्वारा 2200 करोड़ रुपये से अधिक की 37 डीपीआर तैयार करने के अलावा 2 निजी संपदाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

  • जम्मू कश्मीर में विदेशी कंपनियों द्वारा किए जा रहे निवेश के लिए दुबई स्थित व्यवसायों में ईएमएएआर ग्रुप, नून डाट काम, अल माया ग्रुप, जीएल एंप्लायमेंट, एमएटीयू इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।

रियासत को मिलेंगी 900 नई एमबीबीएस सीटें

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर में मेडिसिटी के लिए 4400 करोड़ रुपये के 22 प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है। मेडिसिटी में मेडिकल कालेजों, निजी अस्पतालों का निर्माण होने से जम्मू कश्मीर में 900 एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

182 नई इकाइयों का किया गया पंजीकरण
गत अप्रैल में प्रधानमंत्री के हाथों ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जम्मू कश्मीर में 38080 करोड़ रुपये के निजी निवेश प्रस्तावों की घोषणा की गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जुलाई के अंत तक 182 नई औद्योगिक इकाइयों को पंजीकृत किया गया था। इनमें 164 संगठित क्षेत्र और 18 इकाइयां असंगठित क्षेत्र से पंजीकृत हुई हैं। 

  • कठुआ के भागथली स्थान पर 2949 कनाल में औद्योगिक संपदा को स्थापित किया जा रहा है। रियल एस्टेट में भी निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। कन्फेडरेशन आफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (क्रेडाई) किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवासीय ढांचा देने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए जम्मू में रियल एस्टेट सम्मेलन करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें