जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजापा नेता कविंद्र गुप्ता ने जम्मू के घिंक गांव में सरकारी जमीन पर उनके अवैध कब्जे के बारे में लगे आरोपों को झूठा ठहराया है। उनका कहना है कि वहां मेरी कोई जमीन नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता कि घिंक गांव कहां है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि मेरे नाम पर जमीन किसने दर्ज की।