फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: कश्मीर में झमाझम बारिश और बर्फबारी, जम्मू में छाए बादल; रात में बढ़ा सर्दी का अहसास

Mon, 09 Oct 2023 11:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 13 अक्तूबर को भी बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार मानसून आखिरी दौर में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसके साथ ही ठंडक ने दस्तक दे दी है। दोपहर बाद जम्मू में भी बादल छाए रहे। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में रात के समय सर्दी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 13 अक्तूबर को भी बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार मानसून आखिरी दौर में है।

विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार की शाम 3.30 बजे शुरू बारिश का सिलसिला रात तक जारी था। मौसम में आए बदलाव से पूरे कश्मीर में ठंडक बढ़ गई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत जेड गली, साधना टाप, जोजीला टाप आदि पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की तीसरी बार बर्फबारी हुई है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने से आगामी दिनों में अचानक ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 26.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू समेत संभाग के अन्य कई हिस्सों में सोमवार दोपहर बाद बादल छा गए थे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ग9या। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें