कश्मीर में सोमवार को एक सरकारी कार्यालय में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग कैसे लगी यह जांच का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह आग दक्षिण कश्मीर के शॉपियन जिले में नगरपालिका समिति की इमारत में लगी थी। इमारत में आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। वहीं इस घटना के में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।