फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कोकरनाग मुठभेड़ में एक जवान शहीद, आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू

Sat, 16 Apr 2022 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनंतनाग जिले के वतनार में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक जवान शहीद हो गया। मौके पर कुछ आतंकी घेरे गए हैं। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है। दरअसल, वतनार क्षेत्र के एक ठिकाने पर कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना एजेंसियों को मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। आने-जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। आतंकियों को आत्मसर्मपण के लिए कहा जा रहा है। इस बीच आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों को घेरा गया है। 

शोपियां में लश्कर के चार दहशतगर्दों का काम तमाम 

इससे पहले वीरवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के चार दहशतगर्दों को मार गिराया था। मारे गए चारों स्थानीय आतंकियों से पुलवामा के मुरन से बैंक गार्ड से लूटी गई 12 बोर की राइफल समेत हथियार बरामद किए गए हैं।

नागरिकों के उत्पीड़न की कई घटनाओं में शामिल रहे

पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों की शिनाख्त सुगन के शौकीन अहमद ठोकर व फारूक अहमद भट, हेफकुरी के आकिब अहमद ठोकर व वसीम अहमद ठोकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों सुरक्षा बलों पर हमले, नागरिकों के उत्पीड़न की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें