फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे; ड्रोन से रखी जा रही नजर

Tue, 03 Oct 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घेर लिए गए हैं। वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कालाकोट के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान सोमवार देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने सीआरपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर सोमवार कालाकोट थाना क्षेत्र के तत्तापानी के इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी।

विज्ञापन


खबर है कि राजोरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घेर लिए गए हैं। वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। बीती रात आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई थी। मौके पर, सीआरपीएफ, आर्मी, जम्मू कश्मीर एसओजी टीम भी मौजूद है। ताजा अपडेट के मुताबिक, राजोरी जिले के कालाकोट सब डिवीजन के ब्रोह सूम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो पैरा कमांडो समेत सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान देर शाम उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन




वहीं, इससे पहले दिन में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई थी, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति की जांच करने के लिए गोलियां चलाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें