प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्रीनगर में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 1.56 करोड़ रुपये की सात संपत्तियां कुर्क की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी श्रीनगर ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत मेसर्स बाबा इंटरप्राइजेज के साझेदार इमरान बाबा और सगीना यासीन की 1.56 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि अचल संपत्तियों में मौजा ब्रारिनम्बल में 17 मरला भूमि, हैदरपोरा में 26 मरला भूमि और में एक आवासीय घर शामिल है।