लद्दाख के कारगिल में सोमवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शाम 7.01 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 पाई गई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तर में 130 किलोमीटर दूर शाम लगभग 7.07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। भूकंप को लद्दाख, कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में महसूस किया गया।