फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पिछले दरवाजे से नकदी व गहने ले उड़े चोर

Mon, 16 May 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पास गांव रक्ख लच्छीपुर के वार्ड चार में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात के वक्त घर के सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब उठे तो घर का सामान कम पाया।
विज्ञापन


घर के पिछले दरवाजे को जब खुला पाया तो समझ आया कि घर में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने छानबीन की और मामला दर्ज की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बलवान सिंह निवासी रक्ख लच्छीपुर शनिवार रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ बरामदे में सो रहे थे। जब वह सुबह जागे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया। इस पर उन्हें शक हुआ तो पिछले दरवाजे पर गए। पिछला दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन


दरवाजे पर नजर दौड़ाई तो दरवाजे की अंदर वाली कुंडी पर दो तार लटक रहे थे। घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा पाया। बलवान सिंह ने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी से अटैची और बक्से उठा ले गए। तकरीबन पांच लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें