जम्मू। बठिंडी इलाके में एक तेज रफ्तार टैंकर ने पैदल जा रही महिला कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चालक को दबोच कर टैंकर जब्त कर लिया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा निवासी जमीला बानो इन दिनों बठिंडी में अपने अन्य आवास पर आई थी। शुक्रवार देर शाम को वह घर से बाजार के लिए निकली। बीएन कॉलेज के पास एक टैंकर ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने आरोपी चालक परमवीर निवासी बठिंडी को पकड़ लिया और पुलिस की मदद से महिला को जीएमसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
नबाबाद इलाके से अज्ञात शव बरामद : नबाबाद इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि यहां कोई संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो