कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया।
यहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय मोहम्मद हुसैन निवासी किनयाड़ी राजबाग में वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। हुसैन सड़क पर गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।