ज्यौड़ियां। खौड़ थाने की पंचायत देरियां के गांव जटां दे कोठे निवासी सुरजीत सिंह पुत्र रतन सिंह (28) की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने घर में कामकाज कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। परिवार तथा स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया। ब्यूरो