फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पशु तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस के जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तस्करों के चंगुल से 10 मवेशियों को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख संजय परिहार के निर्देशों पर डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल की देखरेख में कठुआ थाना प्रभारी अनिल शर्मा व हटली चौकी प्रभारी वरिंद्र सिंह द्वारा लोअर जगतपुर के करीब नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान नाका पार्टी को देख एक डंपर पीबी11एन-5292 करीब 100 मीटर पहले ही सड़क किनारे खड़ा हो गया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक मौके से फरार हो गया। डंपर की तलाशी ली तो उसमें 10 मवेशी पाए गए। जिन्हें पुलिस पार्टी ने तुरंत हरकत में आते हुए मुक्त करवा दिया। कठुआ पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए एफआईआर संख्या 375/17 में धारा 188 आरपीसी, 3/5 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें