फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल, पुलिस ने 10 मवेशियों को मुक्त करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ।
विज्ञापन

जिला पुलिस का पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत कठुआ पुलिस ने रविवार को 10 मवेशियों को छुड़ाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कठुआ अनिल शर्मा व डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल के निर्देशों पर हटली चौकी प्रभारी वरिंद्र सिंह ने अपनी टीम सहित नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम को देख एक ट्रक (जेके 03बी-0887) सड़क किनारे रुक गया। पुलिस टीम ने जब पास जाकर देखा तो चालक गाड़ी छोड़ कर भाग चुका था। पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 10 मवेशी पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाते हुए गाड़ी को सीज कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर संख्या 368 में धारा 188 आरपीसी, 3/5 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उक्त गाड़ी एक बार पहले भी पशु तस्करी के मामलों में पकड़ी गई थी, लिहाजा इस बार पुलिस इस गाड़ी का परमिट रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें