जम्मू। सिद्दड़ा इलाके में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। खुदा अमीन शेख निवासी सिद्दड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी मुनीर हुसैन के पुरानी रंजिश चल रही है।
वह उसके ही इलाके का रहने वाला है। शुक्रवार को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और बाद में फरार हो गए। इसके अलावा अजय निवासी सरोडा की तरफ से दोमाना पुलिस को शिकायत दी गई। उसने पुलिस को बताया कि उस पर बाबा, अजय, पूजा, मखन समेत अन्य ने हमला किया है। पुलिस जांच कर रही है।
छन्नी इलाके से कार चोरी
जम्मू। शहर के छन्नी इलाके से कार चोरी हो गई। कार मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सौरव गुप्ता निवासी छन्नी ने पुलिस को बताया कि कार को घर के बाहर ही पार्क किया हुआ था। घर के बाहर से कार चोरी कर ली गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी।